आरा में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर डॉक्टरों ने निकाली प्रभात फेरी, लोगों को किया जागरूक
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और अदिति हार्ट हॉस्पिटल के तत्वाधान में आरा शहर में डॉक्टरों ने जागरूकता प्रभात फेरी निकाली।
आरा: विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और अदिति हार्ट हॉस्पिटल के तत्वाधान में आरा शहर में डॉक्टरों ने जागरूकता प्रभात फेरी निकाली। जिसका नेतृत्व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह और डॉक्टर अमित जायसवाल ने किया। मौके पर सभी डॉक्टरों के हाथों में कार्डबोर्ड थे जिस पर उच्च रक्तचाप के बारे में लिखा हुआ था। प्रभात फेरी रेड क्रॉस सोसाइटी आरा भवन के सामने से शुरू हुआ जो शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस रेड क्रॉस के पास आकर समाप्त हो गया। गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व उच्च रक्तचाप लीग द्वारा नामित और शुरू किया गया एक दिन है, जो स्वयं 85 राष्ट्रीय उच्च रक्तचाप समाजों और लीगों के संगठनों के लिए एक छाता है। उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दिन की शुरुआत की गई थी।

इस अवसर पर संबोधित करने वालों में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ पी सिंह, सचिव डॉक्टर विकास सिंह, डॉ गुंजन सिंह, डॉ बीके प्रसाद, डॉक्टर जीवेश कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव डॉ विभा कुमारी, डॉक्टर कन्हैया सिंह, पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश डॉ राजीव रमन, डीएसएम राजू कुमार, एफएसओ अजय कुमार सहित कई डॉक्टरो ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम मेंग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के सदस्यों का भी सहयोग रहा।
आरा से NBC 24 के लिए नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
dhananjaykumarroy